कठौन स्कूल के कुंआ में गिरकर बालक हुआ घायल

Updated at : 29 Jan 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
कठौन स्कूल के कुंआ में गिरकर बालक हुआ घायल

कठौन स्कूल के कुंआ में गिरकर बालक हुआ घायल

विज्ञापन

-ग्रामीणों ने कुंआ से बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल कटोरिया. कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर कठौन गांव स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय कैंपस स्थित कुंआ के समीप खेलने के दौरान एक बालक असंतुलित होकर कुंआ में ही गिर गया. हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से उक्त बालक को बाहर निकालकर रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक डा अमित महाजन ने जख्मी बालक का प्राथमिक उपचार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुईया थाना क्षेत्र के बडफेरा गांव निवासी उमेश दास का बारह वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार कठौन गांव के महादलित टोला स्थित अपने मामा रामजीतन दास के घर आया है. बुधवार की शाम अन्य बच्चों के साथ मंदिर के समीप खेलते हुए उक्त बालक कठौन स्कूल के कैंपस से होकर कुंआ के उपर रखे ढक्कन पर चढ गया. तभी उक्त ढक्कन अचानक पलट गया, जिससे बालक कुंआ में गिर गया. अन्य बच्चों की सूचना पर पहुंचे कृष्ण कुमार त्रिमूर्ति व अन्य ग्रामीणों ने बालक को कुंआ से बाहर निकाला. बालक के चेहरा पर गहरा जख्म हो गया है. रेफरल अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार किया गया. इधर प्रोन्नत मध्य विद्यालय कठौन के प्रधानाध्यापक तुलसी दास ने बताया कि वे अभी छुट्टी पर हैं. स्कूल ज्वाइन करने के साथ ही विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक कर कुंआ के उपर नया ढक्कन निर्माण का कार्य कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन