चंदन सिंहा बने सनातन बोर्ड परिषद के बांका लोकसभा के सह संयोजक
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 09 Apr 2026 9:09 PM
सनातन बोर्ड परिषद के राष्ट्रीय राष्ट्रीय संयोजक अमित भारद्वाज व बिहार राज्य के संयोजक देवानंद मिश्रा ने चंदन कुमार सिंहा को बांका लोकसभा के सह संयोजक के पद पर नियुक्त किया है
चांदन. सनातन बोर्ड परिषद के राष्ट्रीय राष्ट्रीय संयोजक अमित भारद्वाज व बिहार राज्य के संयोजक देवानंद मिश्रा ने चंदन कुमार सिंहा को बांका लोकसभा के सह संयोजक के पद पर नियुक्त किया है. सनातन बोर्ड परिषद के संरक्षक जगद गुरु योगेश्वराचार्य जी महाराज, पूज्य देवकीनंदन महाराज, पूज्य गुरुदेव समर्थ दास बापू एवं पूज्य धीरेन्द्र शास्त्री जी (बागेश्वर धाम सरकार) है. इस संस्था का उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा करना व सनातन धर्म को मजबूत करने की दिशा में काम करना है. भारत देश हिन्दू राष्ट्र बने, गौमाता राष्ट पशु, सनातन बोर्ड परिषद आयोग का गठन, मठ- मंदिर की रक्षा एवं धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में काम कर रहा है. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चंदन कुमार सिंहा ने कहा कि सनातन बोर्ड परिषद के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश संयोजक द्वारा जिस भरोसा के साथ दायित्व दिए, उस भरोसे के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने का कार्य करूंगा एवं सनातन बोर्ड परिषद के लिए कार्य करूंगा. उन्होंने नियुक्ति पत्र देने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










