Banka News : देवर ने भाई-भाभी को मारपीट कर किया जख्मी, थाने में दिया आवेदन

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Banka News : देवर ने भाई-भाभी को मारपीट कर किया जख्मी, थाने में दिया आवेदन

रजौन थाना क्षेत्र के बनगांव में आपसी पारिवारिक विवाद को लेकर देवर ने बड़े भाई एवं भाभी के साथ मारपीट कर जख्मी के दिया.

विज्ञापन

रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट Banka News : रजौन थाना क्षेत्र के बनगांव में आपसी पारिवारिक विवाद को लेकर देवर ने बड़े भाई एवं भाभी के साथ मारपीट कर जख्मी के दिया. मामले की लिखित शिकायत पीड़ित महिला रजौन के बनगांव निवासी संतोष कुमार मंडल की पत्नी शिवानी देवी ने रजौन थाना पुलिस से की है.

महिला का आरोप

पीड़ित महिला शिवानी देवी ने रजौन थाना को दिए आवेदन में कहा है कि मैं अपने घर में काम करवा रही थी तभी मेरा देवर विक्रम मंडल पिता गिरिनाथ मंडल आया और गाली गलौज करते हुए समरसबेल का पाइप तोड़कर उसी पाइप से मारने लगा मुझे म बचाने जब मेरे पति संतोष मंडल पिता गिरिनाथ मंडल आए तो उसके साथ भी बुरी यह से मारपीट किया ओर चांदी का चक्ती छीन लिया.

शिकायत पर दोबारा जम कर मारपीट का आरोप

पुलिस से शिकायत कर जब पीड़ित महिला घर पहुंची तो विक्रम के साथ साथ बड़ा भाई मुरारी मंडल पिता गिरिनाथ मंडल एवं मुरारी मंडल की पत्नी ऋतु देवी आदि ने मिलकर बुरी तरह से पिटाई कर दी. वहीं मामले को लेकर थाना अध्यक्ष राजरतन का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन