तेज रफ्तार ट्रेक्टर के धक्के से बाइक सवार भाई व बहन जख्मी, भागलपुर रेफर

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रेक्टर के धक्के से बाइक सवार भाई व बहन जख्मी, भागलपुर रेफर

धोरैया-सन्हौला मुख्य मार्ग पर कुर्मा हाट के समीप बगुलिया के पास सोमवार की अहले सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गये

विज्ञापन

धोरैया. धोरैया-सन्हौला मुख्य मार्ग पर कुर्मा हाट के समीप बगुलिया के पास सोमवार की अहले सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मौके पर मौजूद छात्रों की मदद से आनन-फानन में दोनों जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीकित्ता गांव निवासी राधेश्याम साह की 19 वर्षीय पुत्री पल्लवी कुमारी और उसके पुत्र अंशुराज के रूप में है. परिजनों ने बताया कि पल्लवी कुर्माहाट स्थित मौलाना आजाद कोचिंग सेंटर में सीटेट की तैयारी कर रही है. उसका भाई अंशुराज उसे रोज की तरह बाइक से कोचिंग छोड़ने जा रहा था, तभी बगुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी. घटना के बाद चालक अपनी वाहन लेकर भागने में सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन