विदेशी शराब के साथ बौंसी का तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 25 Jul 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
विदेशी शराब के साथ बौंसी का तस्कर गिरफ्तार

विदेशी शराब के साथ बौंसी का तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

बौंसी. बंधुआ कुरावा पुलिस ने विदेशी शराब के साथ बौंसी के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबरना के समीप से पुलिस ने शराब तस्कर को 9.75 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस को देखकर युवक के द्वारा भगाने का प्रयास किया गया. लेकिन पुलिस के द्वारा उसे तत्परता से पकड़ लिया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बौंसी बाजार के भाया भीठा निवासी गणेश मंडल के पुत्र राहुल मंडल के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि आरोपी पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रहा है. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन