ePaper

भाजपा ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Updated at : 23 Jan 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया सुभाष चंद्र बोस की जयंती

भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने एक पैलेस में नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस रूप में मनाया

विज्ञापन

बांका. भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने एक पैलेस में नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस रूप में मनाया. रविवार को बांका विधायक रामनारायण मंडल सहित पार्टी नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने इस अवसर पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि बोस के शस्त्र आंदोलन के कारण ही अंग्रेज भारत छोड़ने को बाध्य हुए. वे हमेशा याद किये जाएंगे. उन्होंने राष्ट्रभक्ति की चेतना जन-जन में जागृत किया था. अन्य वक्ताओं ने कहा कि वे तीक्ष्ण बुद्धि के धनी थे. उन्होंने पूर्वांचल सहित अंडमान निकोबार पर भारतीय झंडा लहराकर स्वतंत्र देश घोषित कर दिया था. भारत का एक बैंक भी बना लिया था. उस दौरान भारतीय मुद्रा चलाया, जिसे दुनिया के अन्य देशों ने मान्यता भी दी थी. लेकिन, काल की गति को कौन जानता है. सुभाष बाबू षड़यंत्र के शिकार हो गये और हमेशा के लिए लापता हो गये. कहा जाता है एक विमान दुर्घटना में वे मारे गये. हमें ऐसे महान नेता से देश प्रेम के प्रति त्याग और कर्तव्य की भावना सीखनी चाहिए. मौके पर अजय कुमार दास, उगेन्द्र मंडल, महेश गुप्ता, विकास सिंह, मुकेश सिन्हा विकास दास, हीरा लाल मंडल , प्रमोद मंडल, रामानन्द चौधरी, कमल घोष, शिव कुमार सिंह, उपेंद्र चौधरी, विकास चौरसिया, संजय झा,अनिल शरण, पंकज घोष, सुभाष साह, निर्मल सिंह, मोना गुप्ता, पंकज दास, नवनीत कुमार, सुनील कुमार चटर्जी सहित अन्य ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन