लटक रहे हाइटेंशन बिजली तार के करंट से बोरिंग गाड़ी का मजदूर झुलसा

Updated:
विज्ञापन
लटक रहे हाइटेंशन बिजली तार के करंट से बोरिंग गाड़ी का मजदूर झुलसा

चांदन-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर चांदन थाना के बगल पशु चिकित्सालय के समीप शनिवार को लटकते हाईटेंशन बिजली तार के करंट से बोरिंग गाड़ी पर सवार मजदूर बुरी तरह से झुलस गया.

विज्ञापन

-पशु चिकित्सालय के समीप हुई दुर्घटना, जख्मी सीएचसी में भर्ती चांदन. चांदन-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर चांदन थाना के बगल पशु चिकित्सालय के समीप शनिवार को लटकते हाईटेंशन बिजली तार के करंट से बोरिंग गाड़ी पर सवार मजदूर बुरी तरह से झुलस गया. जख्मी मजदूर जयराम दास (25वर्ष) ग्राम चौरवास जिला गोड्डा (झारखंड) को ग्रामीणों व बोरिंग गाड़ी के चालक के सहयोग से चांदन सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां मेडिकल टीम द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया. विदित हो कि बियाही मोड़ स्थित पावर सब-स्टेशन से चांदन बाजार लाया गया हाईटेंशन बिजली का लटकता तार बड़ी दुर्घटना को आंमत्रण दे रहा है. शनिवार को सड़क किनारे खड़ी बोरिंग गाड़ी का मजदूर लटकते तार की करंट से झुलस कर जख्मी हो गया. यहां पर श्रावणी मेला के दौरान भी बस में करंट आ जाने से दस यात्री घायल हुए थे. बावजूद इसके विभागीय अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन