पोस्टमॉर्टम के बाद युवक का शव पहुंचा गांव, दहाड़ मार रोने लगी पत्नी

Updated at : 25 May 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम के बाद युवक का शव पहुंचा गांव, दहाड़ मार रोने लगी पत्नी

थाना क्षेत्र के सहुआ गांव निवासी कैलाश दास का 18 वर्षीय पुत्र रिबन दास की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद रविवार को भागलपुर में पोस्टमॉर्टम के बाद शव पैतृक गांव सहुआ लाया गया.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के सहुआ गांव निवासी कैलाश दास का 18 वर्षीय पुत्र रिबन दास की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद रविवार को भागलपुर में पोस्टमॉर्टम के बाद शव पैतृक गांव सहुआ लाया गया. युवक का शव गांव पहुंचते ही मृतक की पत्नी नवविवाहिता सजनी देवी बदहवास हो गयी. पति को खोने के गम में उसके आंसू थम नहीं रहे थे. वह लगातार पति को उठाने की प्रयास कर रही थी. किसी तरह लोगों ने उसे शव से अलग किया. मृतक की पत्नी व मां फूलकुमारी देवी सहित अन्य परिजनों के चीत्कार से सभी की आंखें नम हो गयी. मौके पर मृतक के बड़े भाई शिवम कुमार ने बताया कि गत 23 मई की शाम उनका भाई रिबन झारखंड राज्य के गोड्डा जिला से बाइक लेकर अपने घर आ रहा था. तभी बांका शंकर पुल के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया, जिससे रिवन गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलने पर अपने भाई को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. मायागंज अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक काफी मृदुल स्वभाव का युवक था. करीब 10 माह पूर्व रिवन की शादी क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सजनी कुमारी के साथ हुई थी. मृतक तीन भाई व दो बहन में दूसरे नंबर पर था. मृतक की बहन आरती कुमारी व गायत्री कुमारी का विवाह हो चुका है. मृतक का भाई शिवम कुमार एवं शैलेश कुमार घर पर रहकर अपने पिता के कार्यों में हाथ बंटाता है. ग्रामीणों ने बताया कि अभी सजनी कुमारी के हाथ की मेंहदी का रंग भी नहीं सूखा था, ईश्वर ने उसका सुहाग छीन लिया. घटना के बाद मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन