सांसद व विधायक को बीएलओ ने दिया गणना पत्र

Updated at : 09 Jul 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद व विधायक को बीएलओ ने दिया गणना पत्र

विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत बांका जिला के सभी प्रखंडों में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता गणना फॉर्म वितरित कर रहे हैं

विज्ञापन

फोटो 9 बांका 10-सांसद को गणना पत्र देते बीएलओ बांका. विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत बांका जिला के सभी प्रखंडों में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता गणना फॉर्म वितरित कर रहे हैं. साथ ही पूर्ण प्रपत्रों को निर्धारित समय सीमा में अपलोड भी कर रहे हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर सभी बीएलओ के कार्य प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है. इसी कड़ी में बुधवार को बीएलओ ने सांसद गिरिधारी यादव एवं कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेम्ब्रम को गणना प्रपत्र प्रदान किया. मालूम हो कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत हाउस टू हाउस सर्वेक्षण गत 25 जून से चल रही है, जो आगामी 26 जुलाई तक चलेगा. वहीं ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अगस्त, दावा व आपत्ति दाखिल करने के तिथि 1 अगस्त से 1 सितंबर तक निर्धारित है. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर को किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन