ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन
ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

रजौन बाजार के पुरानी ठाकुरबाड़ी परिसर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई

विज्ञापन

बांका/रजौन. रजौन बाजार के पुरानी ठाकुरबाड़ी परिसर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई. भाजपा मंडल अध्यक्ष रजौन दक्षिणी नितेश कुमार उर्फ बंटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी. साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी. वहीं पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व झाल-मुढ़ी का आनंद लेकर जीत का जश्न मनाया. वहीं मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी व बांका भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाये. मौके पर धोरैया विधानसभा प्रभारी बम शंकर साह, वरिष्ठ भाजपा नेता निरंजन चौधरी, विजय साह, मंडल भाजपा अध्यक्ष रजौन उत्तरी मनीष कुमार, गौतम विश्वकर्मा, अधिवक्ता सुमंत कुमार, सुजीत कुमार चौधरी, क्रांति कुमार, निराला, अशोक रजक, सुमन कुमार चौधरी, ओंकार भारती, मुन्ना केसरी, राजकुमार पोद्दार सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Dhiraj Kumar

लेखक के बारे में

By Dhiraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन