ePaper

भाजपा नेता की पत्नी का निधन

Updated at : 27 Nov 2024 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेता की पत्नी का निधन

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व मोहना गांव निवासी श्रीकांत रजक की धर्मपत्नी शारदा देवी का बुधवार की सुबह निधन हो गया.

विज्ञापन

बांका/रजौन. भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व मोहना गांव निवासी श्रीकांत रजक की धर्मपत्नी शारदा देवी का बुधवार की सुबह निधन हो गया. निधन की खबर पर मोहना गांव एवं भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में मिलने के साथ ही शोक की लहर दौड़ पड़ी. बताया जा रहा है शारदा देवी की तबीयत बिगड़ जाने की वजह से उन्हें भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के क्रम में बुधवार को निधन हो गया. वे अपने पीछे तीन पुत्र संजय, ऋषि, विपिन एवं दो पुत्री पूजा ललिता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये है. शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा के निरोज कमार, नितेश कुमार उर्फ बंटी, राजीव लोचन मिश्रा, रघुनाथ चौधरी, गौतम, विश्वकर्मा, बबलेश केसरी, प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष प्रभास केसरी, ओंकार भारती, श्याम फुल यादव के अलावा जदयू के मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सिंह, नागेश्वर सिंह चंद्रवंशी, मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व मुखिया मनोज सिंह आदि शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन