घर के सामने से बाइक चोरी

घर के सामने से बाइक चोरी
पंजवारा.बेखौफ चोरों द्वारा एक बाइक चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. इस संबंध में झखियागोडा निवासी सविता देवी पति प्रकाश राम ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में कहा गया है कि उनके घर के सामने से अज्ञात चोरों ने उनकी काले रंग की बजाज पल्सर बाइक चोरी कर ली.पीड़िता के अनुसार बाइक घर के बाहर लगाए थे. सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो बाइक गायब मिली, जिसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद थाना में बाइक चोरी का आवेदन दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




