ऑटो की ठोकर से बाइक सवार जख्मी

Updated:
विज्ञापन
ऑटो की ठोकर से बाइक सवार जख्मी

शहर स्थित जगतपुर पेट्रोल पंप के समीप हादसा

विज्ञापन

बांका. शहर स्थित जगतपुर पेट्रोल पंप के समीप ऑटो की ठोकर से बाइक सवार पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार धोरैया थाना के एएसआइ उमेश प्रसाद बाइक से श्रावणी मेला की डयूटी करने इनारावरण जा रहे थे. इसी क्रम में जगतपुर पेट्रोल पंप के समीप ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे वे गिरकर जख्मी हो गये. घटना के बाद जख्मी एएसआइ का उपचार सदर अस्पताल में किया गया. वहीं दूसरी घटना विजयनगर चौक के समीप की है. जहां टोटो की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार विजयनगर निवासी रतनलाल रजक का पुत्र शुभम कुमार बाइक से बाजार जा रहा था. इसी बीच विजयनगर चौक के समीप एक टोटो ने बाइक में ठोकर मार दी. इसमें वह बाइक लेकर गिरकर जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन