कटोरिया में सड़क पर अचानक दौड़ी बकरी, बचाने में पलटी बाइक, चालक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
कटोरिया में सड़क पर अचानक दौड़ी बकरी, बचाने में पलटी बाइक, चालक गंभीर

Banka Accident News : कटोरिया के जीरोपहरी गांव के पास एक बकरी को बचाने की कोशिश बाइक चालक पर भारी पड़ गई. बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट : बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकंडा-भैरोगंज मुख्य सड़क मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जीरोपहरी गांव के समीप बाइक के सामने अचानक बकरी आ जाने से बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में बाइक चालक जब्बार अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

बकरी को बचाने में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, असुढा गांव निवासी रमजू मियां के 59 वर्षीय पुत्र जब्बार अंसारी बाइक से बरगुनियां गांव से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान जीरोपहरी गांव के समीप अचानक एक बकरी सड़क पर दौड़कर आ गई.

बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया. दुर्घटना के बाद चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

सिर में लगी गंभीर चोट

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से घायल जब्बार अंसारी को तुरंत कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने घायल बाइक चालक का प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टरों के अनुसार दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट लगी है.

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका. ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य सड़कों पर अचानक पशुओं के आ जाने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है. लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे घूमने वाले आवारा पशुओं पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाने की मांग की है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन