Bihar News: बांका में एक करोड़ की शराब जब्त, बंगाल से झारखंड के रास्ते आयी थी बिहार

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar News: बांका में एक करोड़ की शराब जब्त, बंगाल से झारखंड के रास्ते आयी थी बिहार

Bihar News: ट्रक को जब थाना लाकर जांच किया गया तब ऑक्सीजन चैंबर से अंग्रेजी शराब कार्टन्स में शराब की 12204 बोतलें बरामद की गईं, जिन में 6147 लीटर शराब भरी गई थी. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Bihar News: बांका. ट्रक के ऑक्सीजन चैंबर में छुपा कर ले जायी जा रही एक करोड़ मूल्य की विदेशी शराब बांका पुलिस ने रविवार को भागलपुर-हंसडीहा एनएच पर जब्त कर लिया है. इसके साथ ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का उद्भेदन किया गया. शराब तस्करों का जुगाड़ देख कर पुलिस भी दंग रह गई. पुलिस को शक नहीं हो इसलिए ऑक्सीजन के मीटर और अन्य उपकरण भी लगे हुए थे. उक्त ट्रक को जब थाना लाकर जांच किया गया तब ऑक्सीजन चैंबर से अंग्रेजी शराब कार्टन्स में शराब की 12204 बोतलें बरामद की गईं, जिन में 6147 लीटर शराब भरी गई थी. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने शक के आधार पर किया पीछा

बौंसी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर शराब की बड़ी खेप लेकर बिहार में प्रवेश करने वाले हैं. तत्काल टीम का गठन किया गया और इंस्पेक्टर राजरतन कुमार, अवर निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार,ब्रजेश कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस का जवानों ने पीछा कर एनएच पर गुड़िया मोड़ के समीप चालक को पकड़ लिया. डीसीएम ट्रक पर ऑक्सीजन प्लांट की तरह दिखनेवाले चैंबर में शराब छुपाया हुआ था. पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक अब्दुल राजा, पिता अब्दुल मालिक, ग्राम झुमलीतलैया, थाना केमूरी, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश बताया के रूप में की गई है.

अरुणाचल प्रदेश से बिहार आयी शराब

चालक ने पुलिस को बताया कि शराब की यह खेप अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही थी, जिसे बंगाल के रास्ते झारखंड होकर भागलपुर ले जाया जा रहा था. भागलपुर जाने के बाद गिरोह के सरगना उसे निर्देश देते कि शराब कहां डिलीवरी करना है. शराब को थाने में लाकर जांच की तो चैंबर से शराब कार्टून पर कार्टून निकलते गए तो सब सभी दंग रह गए. झारखंड में चुनाव है और जगह-जगह वाहनों की चेकिंग हो रही है. थानाध्यक्ष ने कहा, गिरफ्तार चालक से गिरोह के बारे में पूछताछ की जा रही है. उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन