Bihar Crime: बांका में दो साल पहले किया था प्रेम विवाह, पति ने हत्या कर शौचालय की टंकी में फेंका शव

Updated:
विज्ञापन
bihar murder

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime: बांका में पति से विवाद के बाद विवाहिता की हत्या कर शव को शौचालय के टंकी में फेंक दिया था. विवाहिता ने प्रेम-प्रसंग में दो वर्ष पूर्व घर से भागकर शादी की थी.

विज्ञापन

Bihar Crime: बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के युवती ने प्रेम-प्रसंग में दो वर्ष पूर्व मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सजुवा गांव के युवक आशीष कुमार पिता नंदकिशोर सिंह से शादी कर ली थी. शादी के अभी 2 वर्ष पूरे भी नहीं हुए कि पति से विवाद के बाद विवाहिता की हत्या कर शव को शौचालय के टंकी में फेंक दिया. जिसके बाद विवाहिता के पिता अशोक सिंह के शिकायत के बाद असरगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने एक्शन लेते हुए विवाहिता के शव को शौचालय के टंकी से बरामद कर लिया. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को धरमपुर गांव लाया गया.

घर से भाग कर की थी शादी

जानकारी के अनुसार धरमपुर गांव के अशोक सिंह के पुत्री निशा भारती ने प्रेम-प्रसंग में मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सजुवा गांव के युवक आशीष कुमार से घर से भाग कर शादी कर ली थी. शादी के बाद कुछ दिन तक टाटा में रहा और प्राइवेट की नौकरी करने लगा. लेकिन पति से बराबर विवाद होने के बाद 10 फरवरी 2025 को निशा भारती अपने मायके धरमपुर चली आयी. इसके बाद 2 मार्च 2025 को निशा भारती के पति धरमपुर गांव पहुंचे और फिर समझौता कर अपने पत्नी को लेकर सजुआ चले गये.

शौचालय की टंकी में मिला शव

इसी बीच दोनों में विवाद इस कदर हुआ की निशा भारती की हत्या कर उसके ससुराल वालों ने शौचालय की टंकी में शव को फेंक दिया और उसके मायके वालों को खबर दे दिया की उसकी पुत्री ससुराल से फरार हो गयी है, जब असरगंज पुलिस ने निशा के पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो घटना का सारा राज उगल दिया. जिसके बाद पुलिस ने पति आशीष कुमार के साथ उसकी मां क्रांति देवी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद धरमपुर गांव लाया गया. घटना के बाद मृतक की मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गयी.

Also Read: Bhagalpur News: सरकारी बसों पर विज्ञापन लगाकर कमाई करेगा परिवहन निगम, मासिक दर पर वसूली जायेगी राशि

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन