मेधावी छात्राओं का सम्मान, ‘बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड’ से बढ़ाया गया हौसला
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 27 May 2026 4:24 PM
विज्ञापन
Best Student Award Ceremony: बौंसी के एलएनडी प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में दो छात्राओं को ‘बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड’ देकर विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया.
विज्ञापन
बौसी, बांका से संजीव पाठक की रिपोर्ट
Banka News : बौंसी नगर पंचायत क्षेत्र स्थित एलएनडी प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को मेधावी छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया.दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन आयुर्वेद विशेषज्ञ अमृत आलोक, प्रोफेसर डॉ. मिथिलेश कुमार, बौंसी थाना की एसआई ऐश्वर्या राय, प्रभारी प्रधानाचार्य पवन कुमार त्रिभुवन सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया.अतिथियों के स्वागत में छात्राओं ने तिलक लगाकर पुष्पवर्षा की. विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया.स्वागत गीत ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान छात्रा राधिका और उनकी सहेलियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर समारोह को सांस्कृतिक रंग दिया. छात्राओं की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया.इन छात्राओं को मिला सम्मान
मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आरफी खातुन, द्वितीय स्थान पर दीपा कुमारी और तृतीय स्थान पर रिमझिम कुमारी को सम्मानित किया गया.इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में आर्या आनंद प्रथम, कृष्णा मूर्ति द्वितीय, दीपा कुमारी तृतीय और स्वाति प्रिया चतुर्थ स्थान पर रहीं. वहीं कला संकाय में सलमा खातुन, सेहर खातुन और रूबैदा खातुन को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.विद्यालय की ओर से आर्या आनंद और स्वाति प्रिया को विशेष रूप से ‘बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड’ प्रदान किया गया.जंक फूड से दूरी और योग अपनाने की सलाह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुर्वेद विशेषज्ञ अमृत आलोक ने छात्राओं को जंक फूड से दूर रहने, नियमित योग-प्राणायाम करने और दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करने की सलाह दी.एसआई ऐश्वर्या राय ने छात्राओं से कहा कि बेहतर शिक्षा के साथ अच्छा इंसान बनना भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि सफलता तभी सार्थक मानी जाएगी जब उसमें अनुशासन और संस्कार शामिल हों.छात्राओं को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की सीख
प्रोफेसर डॉ. मिथिलेश कुमार और बीआरसी अकाउंटेंट सुनीता शर्मा ने छात्राओं को लगातार मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया. प्रभारी प्रधानाचार्य पवन कुमार त्रिभुवन ने छात्राओं को स्पष्ट लक्ष्य तय कर पूरी लगन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी.कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गिरिधर पासवान ने किया. समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










