बेलहर ने दौना टीम को 78 रनों से हराया

प्रखंड क्षेत्र के महादेवपुर गांव में आयोजित शहीद पंकज मेमोरियल कप 2025 का छठा लीग मैच दौना एलेवन एवं बीसीसी बेलहर की टीम के बीच खेला गया.
अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के महादेवपुर गांव में आयोजित शहीद पंकज मेमोरियल कप 2025 का छठा लीग मैच दौना एलेवन एवं बीसीसी बेलहर की टीम के बीच खेला गया. दौना टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. बल्लेबाजी करने उतरी बेलहर टीम ने खिलाड़ी ऋषभ कुमार के 52 एवं पप्पु कुमार के 48 रनों की मदद से 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 232 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. गेंदबाजी के दौरान दौना टीम के खिलाड़ी गौतम व फेज ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में उतरी दौना टीम 17वें ओवर में 154 रन पर ऑल आउट हो गयी. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेलहर टीम के खिलाड़ी ऋषभ कुमार को आयोजन समिती के ई. उज्जवल देव के द्वारा दिया गया. मैच में अंपायर ब्रजेश चंद्रा व पियुष राय एवं उदघोषक बमबम राय व गोपाल शर्मा तथा स्कोरर की भूमिका में आशुतोष राय व बालकृष्ण कुमार उपस्थित थे. इस मौके पर आयुष देव, रमन राय, नयन देव, छोटू देव, रणवीर राय समेत भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










