रंगदारी नहीं देने पर मारपीट, तीन के खिलाफ शिकायत दर्ज

Updated:
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर मारपीट, तीन के खिलाफ शिकायत दर्ज

थाना क्षेत्र के बैदपुर गांव में रंगदारी की मांग पूरी नहीं करने पर तीन लोगों ने मिलकर लोहे के रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के बैदपुर गांव में रंगदारी की मांग पूरी नहीं करने पर तीन लोगों ने मिलकर लोहे के रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद पीड़ित कुमार प्रणय पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह जख्मी अवस्था में थाना पहुंचकर गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की. जानकारी के अनुसार बैदपुर गांव निवासी कुमार प्रणय मालडीह पंचायत के भागवतचक पिपरा हाई स्कूल में भवन का कार्य करवा रहे हैं. जब वे स्कूल से घर लौट रहे थे तो रास्ते में बैदपुर गांव के ही प्रिंस कुमार समेत तीन लोगों के द्वारा उसका बाइक रोक कर एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की. जब कुमार प्रणय ने रंगदारी का विरोध किया तो लोहे के रॉड से मुंह पर मारकर जख्मी कर दिया. साथ ही मारपीट करते हुए उसकी जेब से 15 हजार रुपये भी निकाल लिया. इतना ही नहीं केस करने पर जान से मार देने की धमकी भी दी. घटना के बाद पीड़ित कुमार प्रणय जख्मी हालत में थाना पहुंचकर वैदपुर गांव के ही प्रिंस कुमार, पंकज कुमार सिंह सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं आरोपित प्रिंस कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए फंसाने की साजिश बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन