चालक के साथ मारपी, ओटो को किया क्षतिग्रस्त, मामला पहुंचा थाना

शंभुगंज थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में ऑटो चालक से हुए विवाद के बाद दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया
शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में ऑटो चालक से हुए विवाद के बाद दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद पीड़ित ऑटो चालक मंजय रजक, पिता हरि रजक ने शुक्रवार को थाना पहुंचकर गांव के ही पवन गुप्ता पिता रंजीत शाह के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने का मांग की है. पीड़ित ओटो चालक मंजय रजक ने बताया कि वह ऑटो लेकर अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में पवन गुप्ता पहुंचे और बिना कारण गाली-गलौज करने लगे. विरोध किया तो पवन गुप्ता ने लाठी से ऑटो पर हमला कर उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं आरोपी पवन गुप्ता ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










