बीडीओ ने बीपीआरओ के साथ घसिया पंचायत सरकार भवन का किया निरीक्षण
Updated at : 10 Dec 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन

बीडीओ अरविंद कुमार ने बीपीआरओ अनुपम अनुराग के साथ बुधवार को प्रखंड के घसिया पंचायत के निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
आवश्यक निर्माण कार्य पूरा करने का दिया निर्देश
धोरैया. बीडीओ अरविंद कुमार ने बीपीआरओ अनुपम अनुराग के साथ बुधवार को प्रखंड के घसिया पंचायत के निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया. भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाये जा रहे पंचायत सरकार भवन के निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने जल निकासी तथा समतलीकरण करने के निर्देश दिए, ताकि यथाशीघ्र कार्य संचालन हो सके. बीडीओ ने संवेदक को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक निर्माण और प्रक्रिया पालन करते हुए हैंडओवर करें ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके. बीडीओ ने कहा कि गुणवत्ता की किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा विद्युत आदि उपस्कर के कार्यों में सतर्कता बरतने तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए बीडीओ द्वारा निर्देशित किया गया. बीडीओ ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




