बीडीओ ने विकास मित्रों के साथ की बैठक

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने विकास मित्रों के साथ की बैठक

प्रखंड कार्यालय धोरैया में सोमवार को बीडीओ कार्यालय वेश्म में बीडीओ अरविंद कुमार ने सभी विकास मित्र के साथ बैठक आयोजित की.

विज्ञापन

धोरैया . प्रखंड कार्यालय धोरैया में सोमवार को बीडीओ कार्यालय वेश्म में बीडीओ अरविंद कुमार ने सभी विकास मित्र के साथ बैठक आयोजित की. बीडीओ ने बैठक कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से संबंधित सभी पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण हेतु पंचायत वार सूची पंचायत से संबंधित विकास मित्र को उपलब्ध करा दिए जाने की बात कही. जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन क़े तहत करीब तीन हजार पेंशनधारी का जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन कराने को लेकर बाकी रह गया है. जहां जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन को अगले तीन दिनों क़े अंदर पूर्ण करने का निर्देश बीडीओ ने सभी विकास मित्र को दिया है. इस कार्य में लापरवाही बरसाने वाले विकास मित्र का वेतन कटौती किए जाने के साथ ही कारवाई किये जाने की बात कही है.वहीं बैठक से अनुपस्थित रहने वाले रणगांव, भेलाय, बटसार, सेनचक, करहरिया,अहीरो व सिज्झत बलियास क़े विकास मित्र से स्पष्टीकरण पूछा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन