प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया बसंत पंचमी पर्व

प्रखंड क्षेत्र में बसंत पंचमी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बौंसी. प्रखंड क्षेत्र में बसंत पंचमी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड के सैकड़ों गांवों, टोलों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. सुबह से ही मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और सद्बुद्धि की कामना की. पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां पारंपरिक वेशभूषा, भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा. पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई. ब्रह्मपुर गांव में पाठक परिवार के द्वारा पूरे नियम निष्ठा के साथ पूजा अर्चना की गयी. कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया. शिक्षण संस्थानों में विशेष रूप से छात्र छात्राओं में उत्साह देखने को मिला. इस अवसर पर क्षेत्र में सनातन संस्कृति की सुंदर और जीवंत झलक देखने को मिली. लोगों ने आपसी भाइचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाकर सामाजिक एकता का संदेश दिया. शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए इस आयोजन से पूरे प्रखंड क्षेत्र में उल्लास का वातावरण बना रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




