40 डिग्री तापमान से बेहाल बाराहाट, दिन चढ़ते ही सूनी हो रहीं सड़कें

प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है.
पंजवारा (बांका) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट Banka News : प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे पूरा इलाका हीटवेव (लू) की चपेट में है. इस प्रचंड गर्मी के बीच बिजली की लगातार आंख-मिचौनी ने लोगों की परेशानी को दोगुना कर दिया है. दिनभर बार-बार बिजली कटने से उमस भरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सुबह से ही गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है. दिन के 11 बजे के बाद लू के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. दोपहर होते-होते बाजार और मुख्य सड़कें लगभग वीरान हो जा रही हैं, मानो क्षेत्र में ”गर्मी का कर्फ्यू” लगा हो. लोग केवल बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं.
उमस भरी गर्मी के बीच रुला रही है बिजली
भीषण गर्मी के बीच बिजली की लचर व्यवस्था के कारण घरों के अंदर भी राहत नहीं मिल पा रही है. पंखों से गर्म हवाएं निकल रही हैं, जबकि वोल्टेज की समस्या और बार-बार बिजली कटने से एसी और कूलर भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली की यह स्थिति बर्दाश्त से बाहर है.
गर्मी से स्कूली बच्चे परेशान
तेज धूप और गर्म हवाओं का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है. स्कूलों की छुट्टी के बाद चिलचिलाती धूप में घर लौटते समय बच्चे गर्मी और लू के शिकार हो रहे हैं. इसे लेकर अभिभावकों में बच्चों की सेहत को लेकर गहरी चिंता बनी हुई है. खास यह भी इन दिनों अस्पतालों में डिहाइड्रेशन के ज्यादा मरीज आ रहे हैं
चिकित्सक की चेतावनी :
तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण लू (हीट स्ट्रोक) और डिहाइड्रेशन का खतरा काफी बढ़ गया है.लू लगने के प्रमुख लक्षण
चक्कर आना या उल्टी-मितली होना.
तेज बुखार महसूस होना.अचानक ब्लड प्रेशर कम हो जाना.
शरीर में अत्यधिक कमजोरी महसूस होना.बचाव के उपाय:
खूब मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें.धूप में निकलते समय सिर को गमछे या टोपी से ढक कर रखें.
दोपहर के समय अनावश्यक घर से बाहर निकलने से बचें.हल्का और सुपाच्य भोजन करें.
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Md. Tazim
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










