अतिक्रमण और गंदगी से कराह रहा बाराहाट बाजार, हर दिन जाम और दुर्गंध से जूझ रहे लोग

Updated:
विज्ञापन
सडक पर फैली गंदगी.

सडक पर फैली गंदगी.

बाराहाट मुख्य बाजार इन दिनों गंदगी, अतिक्रमण और अव्यवस्थित दुकानों की गंभीर समस्या से जूझ रहा है, खासकर बरसात के मौसम में. सड़क किनारे फैली गंदगी और शाम के समय लगने वाले जाम से स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं.

विज्ञापन

बाराहाट बांका से अजय कुमार झा की रिपोर्ट

बाराहाट मुख्य बाजार इन दिनों गंदगी, अतिक्रमण और अव्यवस्थित दुकानों की समस्या से जूझ रहा है. बरसात के मौसम में हालात और गंभीर हो गए हैं. सड़क किनारे फैली गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, जबकि शाम के समय जाम से बाजार की स्थिति और बिगड़ जाती है.

सड़क पर फैली गंदगी से बढ़ी परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य बाजार में सड़क किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है. बरसात के कारण सड़न और दुर्गंध बढ़ गई है. राहगीरों को इस मार्ग से गुजरते समय नाक पर रुमाल रखकर चलना पड़ता है. लोगों का कहना है कि लंबे समय से नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है.

अवैध मांस-मछली दुकानों पर उठे सवाल

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित मांस और मछली की दुकानों के कारण गंदगी लगातार बढ़ रही है. खुलेआम मांस और मछली की बिक्री के बाद उनके अवशेष सड़क किनारे फेंक दिए जाते हैं, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैलती है और वातावरण प्रदूषित हो रहा है.

शाम होते ही जाम से थम जाती है रफ्तार

शाम के समय सड़क किनारे लगी दुकानों और अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है. वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है. जाम में फंसे लोगों को दुर्गंध के बीच काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है.

लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने बाजार क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, अवैध मांस-मछली दुकानों पर कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे बाजार में स्वच्छता बनी रहेगी और आवागमन भी सुगम होगा.

अतिक्रमणकारियों को प्रशासन की चेतावनी

इस संबंध में अंचलाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन समय-समय पर अभियान चलाता रहा है. उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि खाली कर अपनी दुकानें निर्धारित स्थान पर लगाएं. अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें : दिल्ली साइबर पुलिस की बांका में बड़ी कार्रवाई, एपीके फ्रॉड गिरोह का ठग कटोरिया से गिरफ्तार


विज्ञापन
अमित कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिन्हा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन