बांका सदर अस्पताल में आज इन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी, जानिए ओपीडी और इमरजेंसी का पूरा रोस्टर

Updated:
विज्ञापन
बांका अस्पताल.

बांका अस्पताल.

Banka Sadar Hospital OPD: बांका सदर अस्पताल में आज ओपीडी सुबह 9 बजे से शुरू होगी. विभिन्न विभागों में डॉक्टरों की तैनाती और इमरजेंसी सेवाओं का पूरा रोस्टर इस रिपोर्ट में देखें.

विज्ञापन

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

Banka Sadar Hospital OPD: बांका सदर अस्पताल में आज ओपीडी सुबह 9 बजे से शुरू होगी. जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात, इमरजेंसी, एसएनसीयू, नेत्र, ईएनटी, दंत और ब्लड सेंटर का पूरा रोस्टर.

आज दो पालियों में चलेगी ओपीडी

बांका सदर अस्पताल में आज ओपीडी सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक संचालित होगी. पहली ओपीडी में डॉ. महेंद्र कुमार और डॉ. विकास कुमार रजक मरीजों की जांच और उपचार करेंगे.

महिला, सर्जरी और पीडियाट्रिक ओपीडी में ये डॉक्टर रहेंगे मौजूद

महिला ओपीडी में डॉ. अमृता प्रीतम और डॉ. असफिया फातमा महिला मरीजों का इलाज करेंगी. सर्जरी ओपीडी में डॉ. अपूर्वा कुमार अपनी सेवाएं देंगे. वहीं पीडियाट्रिक (Pediatric OPD) में डॉ. प्रिया रानी बच्चों की जांच और इलाज करेंगी. इस विभाग में नवजात शिशुओं से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों का बिना भर्ती किए परामर्श और उपचार किया जाता है.

इमरजेंसी में 24 घंटे डॉक्टरों की रहेगी तैनाती

इमरजेंसी सेवा के लिए तीन डॉक्टर अलग-अलग पालियों में तैनात रहेंगे. डॉ. सुरज कुमार सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक, डॉ. कुमार मयंक दोपहर 02:00 बजे से रात 08:00 बजे तक तथा डॉ. एजाज मसीह रात 08:00 बजे से सुबह 08:00 बजे तक इमरजेंसी सेवाएं देंगे.

Banka Sadar Hospital OPD: एसएनसीयू और अन्य विभागों का रोस्टर

एसएनसीयू (SNCU) में डॉ. प्रिया रानी और डॉ. जितेंद्र कुमार सुबह से रात 08:00 बजे तक मौजूद रहेंगे. इसके बाद रात 08:00 बजे से सुबह 08:00 बजे तक डॉ. जितेंद्र कुमार नवजात शिशुओं की देखभाल की जिम्मेदारी संभालेंगे.

नेत्र, ईएनटी, दंत, फिजियोथरेपी और ब्लड सेंटर में भी मिलेगी सेवा

नेत्र विभाग में डॉ. गुंजन कुमार, डॉ. उमेश कुमार और डॉ. अंकित कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. ईएनटी विभाग में डॉ. गजनफर अली, दंत चिकित्सा विभाग में डॉ. मनोज कुमार तथा फिजियोथरेपी विभाग में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा अपनी सेवाएं देंगे. ब्लड सेंटर में जरूरतमंदों के लिए डॉ. उस्मान गनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. वहीं बेहोशी (एनेस्थीसिया) विभाग में डॉ. कुमार शैलेश और डॉ. प्रीतम कुमार तैनात रहेंगे.

ये भी पढ़ें : आज पूरे बिहार में आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, अगले 5 दिनों तक के लिए अलर्ट जारी


विज्ञापन
अमित कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिन्हा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन