पूरे बिहार सहित झारखंड, बंगाल और नेपाल में फैल रही बांका के आमों की खुशबू
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
झारखंड के धनबाद, आसनसोल सहित बंगाल व नेपाल मंडी ले जा रहे हैं.
विज्ञापन
जयपुर (बांका).
बांका जिला के कटोरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों के आमों की खुशबू पूरे बिहार सहित झारखंड, बंगाल और नेपाल में फैल रही है. कटोरिया प्रखंड के बसमता पंचायत अंतर्गत कालीगढ़ी-घुठिया सहित डहुआघाट, कटहरा, असनाहा, चंदेपट्टी, पतलीखा व रसोईया सहित अन्य गांवों में बड़े पैमाने पर आम का पैदावार होती है.-विभिन्न मंडी में मिलती है अच्छी कीमत
यहां उत्पादित आम को व्यवसाई बिहार के पटना, गया, झारखंड के धनबाद, आसनसोल सहित बंगाल व नेपाल मंडी ले जा रहे हैं. यहां के दूधिया मालदह आम की डिमांड सबसे अधिक है. इसके अलावा आम्रपाली, जर्दालु व गुलाबखास आम भी खूब पसंद किए जा रहे हैं.-दूधिया मालदह की एडवांस बुकिंग
बौंसी माधोपुर के आम व्यवसाई ललन यादव ने बताया कि विभिन्न शहरों के मंडी में दूधिया मालदह आम की एडवांस डिमांड रहती है. वर्तमान में दूधिया मालदह आम की 4000 से 4500 रुपए प्रति क्विंटल कीमत मिलती है.-विभिन्न जगहों से पहुंचते हैं व्यवसाई
यहां महाराणा बांध, झाझा, सिमुलतला, झारखंड के मोहनपुर सहित अन्य जगहों के आम व्यापारी क्षेत्र से आम खरीद कर शहरों के मंडी में ले जा रहे हैं. डहुआघाट गांव निवासी आम किसान पंचानंद चरवाहा भी क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं. जिनसे प्रेरणा लेकर बड़े पैमाने पर किसान आम का उत्पादन कर रहे हैं.-बंजर भूमि पर आम का उत्पादन
घुठिया गांव निवासी आम किसान राजेश यादव ने बताया कि लगभग चार सौ पेड़ वाले बगीचा से प्रत्येक वर्ष लाखों रूपए की आमदनी प्राप्त होती है. कालीगढ़ी-घुठिया गांव में दर्जनों लोग बंजर भूमि पर जल जीवन हरियाली योजना से पौधारोपण कर आम की फसल का बड़े पैमाने पर उत्पादन कर रहे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










