बिहार के बांका में आभूषण कारोबारी को लूटकर चाकू मारा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

Updated at : 24 May 2025 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
banka crime news

जख्मी को अस्पताल ले जाते लोग

Bihar News: बिहार के बांका जिले में एक आभूषण कारोबारी से लूटपाट करके उसे चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया. बाइक सवार अपराधी आभूषण लेकर भाग गए. कारोबारी की हालत गंभीर देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

बांका जिला अंतर्गत गोड्डा भागलपुर सड़क मार्ग पर पंजवारा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह लौढिया खुर्द गांव के पास लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया. मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश लुटेरों ने सबलपुर गांव के आभूषण व्यवसायी बाबू लाल साह से लूटपाट किया. इस दौरान कारोबारी के पेट में चाकू मारकर उन्हें जख्मी कर दिया और सोना-चांदी के जेवर लूटकर बदमाश भाग गए. कारोबारी की हालत गंभीर है.

जख्मी कारोबारी को भागलपुर किया गया रेफर

पुलिस लूट मामले की छानबीन में जुटी है और लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. वहीं घायल दुकानदार को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

ALSO READ: बिहार के नवगछिया में आधी रात को एनकाउंटर, पुलिस ने कुख्यात के सीने में उतारी गोली

रॉंग साइड से आए अपराधी, चाकू मारकर छीन लिए जेवरात

जानकारी के अनुसार, पंजवारा थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी अर्जुन साह के पुत्र बाबूलाल साह का लखपुरा गांव में आभूषण दुकान है. रोज की तरह बाबूलाल साह अपनी स्कूटी से लखपुरा गांव स्थित अपने दुकान जा रहे थे. घर से निकलकर जैसे ही वह लौढिया खुर्द गांव के भयहरण स्थान के पास पहुंचे तो रॉंग साइड से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश उनके करीब पहुंचे और पेट में चाकू मारकर जख्मी करते हुए सोने और चांदी से बने आभूषण को लूटकर फरार हो गए.

जख्मी कारोबारी JLNMCH भागलपुर रेफर

इस घटना में कितनी रकम के आभूषण की लूटपाट हुई है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी पंजवारा पुलिस को दी. पुलिस ने घायल दुकानदार को अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पंजवारा में भर्ती कराया. जहां दुकानदार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया. वहीं मामले की जानकारी मिलने बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष बोले…

थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन