श्यामल सिंह अंडर16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बांका ने मुंगेर को किया पराजित

Updated:
विज्ञापन
श्यामल सिंह अंडर16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बांका ने मुंगेर को किया पराजित

श्यामल सिंह अंडर16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बांका ने मुंगेर को किया पराजित

विज्ञापन

फोटो 18 बौंसी 2. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पाते खिलाड़ी. बौंसी. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में झाझा में खेले जा रहे श्यामल सिंह अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बांका ने मुंगेर को पराजित कर अपना दबदबा कायम किया है. जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव देवाशीष उर्फ निप्पू पांडे ने बताया कि बांका ने मुंगेर को छह विकेट से पराजित कर दिया है. बारिश की वजह से खराब आउटफील्ड के कारण मैच 25 ओवर का कराया गया था. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर ने निर्धारित 25 ओवर में 115 रन सभी विकेट खोकर बनाए. मुंगेर की ओर से वैभव ने 25 ,समर्थ ने 21 और विवेक ने 18 रन बनाने का काम किया. बांका के गेंदबाज दिव्यांशु ने चार विकेट, अमन ने दो विकेट, सोनू और ललन ने एक-एक विकेट टीम के चटका दिये. बांका की टीम ने 22 ओवर में ही चार विकेट होकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. टीम के कप्तान संतोष ने नॉट आउट रहते हुए 32 रन, गौरव ने 25 रन, स्वप्निल ने 17 रन और निशांत ठाकुर ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया. बेहतरीन गेंदबाजी के लिए दिव्यांशु राज को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया. बताया गया कि बांका का अगला मैच आज लखीसराय से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन