ePaper

छात्राओं को बाल विवाह की रोकथाम के प्रति किया जागरूक

Updated at : 22 Jan 2026 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं को बाल विवाह की रोकथाम के प्रति किया जागरूक

डीएम के निर्देश पर महिला व बाल विकास निगम कार्यालय बांका की ओर से गुरुवार को बाराहाट के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय खड़हारा में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया

विज्ञापन

बांका

. डीएम के निर्देश पर महिला व बाल विकास निगम कार्यालय बांका की ओर से गुरुवार को बाराहाट के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय खड़हारा में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय की छात्राओं के बीच पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता, कविता लेखन आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह निषेध के लिए विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मौके पर जिला मिशन समन्वयक, जेंडर स्पेशलिस्ट, वित्तीय साक्षरता एवं केस वर्कर ने संयुक्त रूप से बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर बालिकाओं को जागरूक किया. इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, चाइल्डहेल्प लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 112 आपातकालीन नंबर, महिला पुनर्वास कोष, कौशल विकास आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी. बाद मेें विजेता प्रतिभागियों को बीबीबीपी कैप, टीशर्ट, बैग, ज्यामिति बॉक्स आदि देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी छात्रा, शिक्षक, शिक्षिका एवं कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन