Assembly Amarpur : लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक करें मतदान
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

Assembly Amarpur : विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
विज्ञापन
Assembly Amarpur : अमरपुर.
विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को प्रखंड परिसर से बीडीओ प्रतीक राज के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, विकास मित्र, जीविका दीदी, स्कूली छात्र-छात्राएं व प्रखंड-अंचल के कर्मचारी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलायी गयी, ताकि हर व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कर सके. रैली प्रखंड मुख्यालय परिसर से निकलकर बनहारा, बंगाली टोला, गोला चौक, पुरानी चौक, बस स्टैंड होते हुए पुनः मुख्यालय पहुंची. इस दौरान आकर्षक बैनर, पोस्टर, स्लोगन और जागरूकता नारों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. बीडीओ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है, जब हर नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. लोकतंत्र को सशक्त बनाना है तो हर मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचना होगा. उन्होंने विशेष रूप से युवा मतदाताओं और महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव के दिन मतदान अवश्य करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें. इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राहुल कुमार, सीआई राजेश झा, महिला पर्यवेक्षिका बबीता कुमारी, आशा कुमारी, श्वेता कुमारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










