1008 महारूद्र यज्ञ को लेकर किया ध्वजारोहण

Updated at : 19 Mar 2026 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
1008 महारूद्र यज्ञ को लेकर किया ध्वजारोहण

प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद झामा मैदान देवधाम मंदिर परिसर में 1008 महारूद्र यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद झामा मैदान देवधाम मंदिर परिसर में 1008 महारूद्र यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया. आगामी सात अप्रैल से 17 अप्रैल तक मंदिर परिसर में भाव्य महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जाना है. जिसमें काशी के पंडितों के द्वारा यज्ञ कराई जायेगी. वहीं वृंदावन मथुरा से आई कथावाचिका के द्वारा राम कथा प्रवचन का आयोजन किया जायेगा. साथ ही साथ वृंदावन मथुरा के कलाकारों के द्वारा रामलीला की भव्य प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया है. मौके पर मेला एवं अनेक को प्रकार के झूला खेल तमाशा का भी आयोजन किया जायेगा. जिसको लेकर यज्ञ समिति के द्वारा गुरुवार को चैती नवरात्रा के शुभ मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम काफी भक्ति भाव एवं मंत्र उच्चारण के साथ पूजा पाठ किया गया. इस मौके पर पंडित शिव शंकर पांडेय के द्वारा पूजार्चना कमेटी के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं अन्य कमेटी सदस्यों के साथ ध्वजारोहण कराया गया. इस मौके पर आचार्य जयदेव महाराज, कमेटी के संयोजक मधु कुमार सिंह, अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सियाराम यादव, सचिव शैलेंद्र कुमार मंटू, उपाध्यक्ष कंचन सिंह, उपसचिव राजीव कुमार सिंह, प्रवक्ता संतोष कुमार भगत के अलावा पूर्व मुखिया संतोष कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रामजी भगत, रामेश्वर पंडित कौशल पांडेय, निर्मल कुमार सिंह, रामधनी साह, टैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार उर्फ बबलू सिंह, धर्मवीर प्रसाद सिंह आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन