बड़वासिनी पैक्स के अध्यक्ष पद पर अशोक दोबारा निर्वाचित

Updated at : 19 Mar 2026 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
बड़वासिनी पैक्स के अध्यक्ष पद पर अशोक दोबारा निर्वाचित

प्रखंड के बड़वासिनी पैक्स में चुनाव की प्रक्रिया बुधवार की देर रात्रि मतों की गिनती व परिणामों की घोषणा के साथ संपन्न हुई

विज्ञापन

अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिता देवी को 108 मतों से किया पराजित

कटोरिया

प्रखंड के बड़वासिनी पैक्स में चुनाव की प्रक्रिया बुधवार की देर रात्रि मतों की गिनती व परिणामों की घोषणा के साथ संपन्न हुई. यहां पैक्स अध्यक्ष पद पर अशोक प्रसाद यादव ने दोबारा बाजी मारी है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिता देवी को 108 मतों से पराजित किया. मतगणना में 140 वोट अवैध घोषित हुए. कुल 1644 वैध मतों में अशोक प्रसाद यादव को 514, अनिता देवी को 406, राकेश उर्फ राधे मंडल को 404, चंदन कुमार सिंह को 158 व उचित यादव को 22 वोट मिले. पैक्स चुनाव में जीत दर्ज करने के उपरांत नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि यह धन-बल पर ईमानदारी की जीत है. उन्होंने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा भी दिया. वहीं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य में पिछड़ा वर्ग में विकास यादव 506 वोट पाकर विजयी हुए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पिंटू कुमार साह को 153 वोटों से हराया. 297 वोट लाकर सिकंदर यादव तीसरे व विकास भारती 214 वोट लाकर चौथे स्थान पर रहे. वहीं कुल 271 वोट अवैध घोषित हुए. सामान्य वर्ग में कुल छह प्रत्याशियों में से रिंकू देवी 436 मत, नीरज कुमार सिंह 379, रोहित राय 261, सत्यनारायण राय एवं मीना देवी 191 वोट हासिल कर विजयी हुए. एक प्रत्याशी संजू देवी को सबसे कम 91 वोट मिला, वह चुनाव हार गयी. इधर, प्रखंड मुख्यालय में चुनाव परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष व प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के समर्थकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी देवाशीष कुमार ने सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर सह कटोरिया थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार दल-बल के साथ मुस्तैद रहे.

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन