ऑटो-टोटो चालकों की मनमानी से संकट मोचन चौक पर बढ़ा खतरा

पंजवारा स्थित संकट मोचन चौक इन दिनों यात्रियों और स्कूली बच्चों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है.
पंजवारा. पंजवारा स्थित संकट मोचन चौक इन दिनों यात्रियों और स्कूली बच्चों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है. भागलपुर-धोरैया, गोड्डा-भागलपुर और घोघा-बौंसी को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग ऑटो और टोटो चालकों की लापरवाही के कारण दुर्घटना जोन में तब्दील हो गया है.
बीच सड़क पर कब्जे से अनबैलेंस हो रहे वाहन
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो और टोटो चालक नियमों को ताक पर रखकर अपनी गाड़ियां बीच सड़क पर खड़ी कर देते हैं. इस वजह से वहां से गुजरने वाले भारी वाहन अक्सर अनियंत्रित हो जाते हैं. कई बार ये बड़े वाहन डिवाइडर से टकरा जाते हैं, तो कई बार सड़क पर खड़े ऑटो से इनकी भिड़ंत होते-होते बचती है.
सालभर से लगातार हो रही दुर्घटनाएं
हैरानी की बात यह है कि पिछले कुछ समय से इस चौक पर लगातार छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं. बावजूद इसके, न तो वाहन चालकों की आदतों में सुधार आ रहा है और न ही प्रशासन इस पर कोई सख्त कदम उठा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संकट मोचन चौक पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाय और बीच सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




