ePaper

जमालपुर होकर एक और राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का होगा परिचालन

Updated at : 09 Sep 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
जमालपुर होकर एक और राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का होगा परिचालन

क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत भागलपुर-जमालपुर-किऊल होकर एक नई राजधानी ट्रेन चलाने की रेलवे ने घोषणा की है.

विज्ञापन

जमालपुर.

क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत भागलपुर-जमालपुर-किऊल होकर एक नई राजधानी ट्रेन चलाने की रेलवे ने घोषणा की है. यह ट्रेन वीकली होगी और सायरंग से आनंद विहार के बीच चलेगी. रेलवे ने इसकी समय सारणी भी जारी कर दी है.

पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ दीप्तिमोय दत्ता ने बताया कि 20507 सायरंग-आनंद विहार वीकली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन 19 सितंबर से होगा. जबकि 20508 डाउन आनंद विहार-सायरंग वीकली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन 21 सितंबर से आरंभ होगा. हलांकि 13 सितंबर को पहली बार सारंग से ट्रायल के रूप में यह ट्रेन आनंद विहार के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन भागलपुर- जमालपुर होकर गुजरेगी. नई राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार को सायरंग से यात्रा शुरू करेगी और रविवार को आनंद विहार पहुंचेगी. जबकि डाउन में नई राजधानी ट्रेन रविवार से अपनी यात्रा शुरू करेगी और मंगलवार को सायरंग पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि आने-जाने के क्रम में यह ट्रेन 20 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. यह ट्रेन 2510 किलोमीटर की यात्रा 42 घंटे 20 मिनट में तय करेगी.

रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

रेलवे ने नई राजधानी एक्सप्रेस का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है. इसके अनुसार सायरंग से यह ट्रेन अपराह्न 16:30 बजे रवाना होगी, जो 19:40 बजे बदरपुर, 21:52 न्यू हाफ लॉन्ग, रात्रि 1:43 बजे होजाई, सुबह 4:00 बजे गुवाहाटी, 5:13 बजे रंगिया, 6:13 बजे बरपेटा रोड, 7:12 बजे न्यू बोंगोई, 8:45 बजे न्यू कोच बिहार, प्रातः 10:35 बजे न्यू जलपाईगुड़ी, 14:50 बजे मालदा टाउन, 16:53 बजे साहिबगंज, 18:10 बजे भागलपुर और 19:10 बजे जमालपुर पहुंचेगी. किऊल में यह ट्रेन नहीं रुकेगी और जमालपुर से खुलने के बाद रात्रि 22:00 बजे पटना जंक्शन, 1:20 बजे दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सुबह 5:35 बजे कानपुर सेंट्रल रुकने के बाद सुबह 10:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. जबकि आनंद विहार से यह ट्रेन रविवार की संध्या 19:50 बजे गंतव्य के लिए रवाना होगी. जो मध्य रात्रि 12:35 बजे कानपुर सेंट्रल, सुबह 4:35 बजे दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 8:00 बजे पटना जंक्शन और पूर्वाह्न 11:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन 12:25 बजे भागलपुर, 1346 बजे साहिबगंज, संध्या 16:15 बजे मालदा टाउन, रात्रि 19:35 बजे न्यू जलपाईगुड़ी, 21:55 बजे न्यू कोच बिहार, मध्य रात्रि 12:10 बजे न्यू बोंगाईगांव, 1:00 बजे बरपेटा रोड, 2:00 बजे रंगिया जंक्शन, 3:20 बजे गुवाहाटी, 5:43 बजे होजाई, 9:00 बजे न्यू हाफ लॉन्ग, 11:20 बजे बदरपुर जंक्शन, अपराह्न 15:15 बजे सायरंग पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन