बांका में भीषण गर्मी से आंगनबाड़ी सेविका, छात्रा व किशोर बीमार

Updated:
विज्ञापन
बांका में भीषण गर्मी से आंगनबाड़ी सेविका, छात्रा व किशोर बीमार

Banka News : कटोरिया में प्रचंड गर्मी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है. तेज धूप और लू की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सेविका, स्कूली छात्रा और एक किशोर की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट : बांका जिले के कटोरिया और आसपास के इलाकों में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोग लू, कमजोरी, चक्कर, बुखार और पेट संबंधी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. गुरुवार को अलग-अलग जगहों से तीन लोगों को बीमार हालत में कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

आंगनबाड़ी सेविका की बिगड़ी तबीयत

कठौन मंडल टोला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 162 की सेविका बसंती कुमारी केंद्र से घर लौटने के बाद अचानक चक्कर और कमजोरी महसूस करने लगीं. परिजनों ने उन्हें तुरंत कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया.

धूप से छात्रा हुई बीमार

कटोरिया निवासी बिस्पी मंडल की 15 वर्षीय पुत्री और नवम वर्ग की छात्रा ज्योति कुमारी भी तेज धूप के कारण बीमार हो गई. परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

किशोर को तेज पेट दर्द की शिकायत

वहीं जमुआ गांव निवासी विष्णुदेव यादव के 14 वर्षीय पुत्र अभीजित कुमार को तेज पेट दर्द की शिकायत के बाद सीएचसी में भर्ती कराया गया.

अस्पताल में बढ़ रहे मरीज

कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने सभी पीड़ितों का प्राथमिक उपचार किया.

दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

तेज धूप और लू के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाजार और मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रह रहा है. लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं.

डॉक्टरों की सलाह

चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतने को कहा गया है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन