आंगनबाड़ी सेविका से छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविका से छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

. थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही राजहंस कुमार पंडित, रंजीत कुमार उर्फ मुंशी के विरुद्ध बुरी नीयत से छेड़खानी करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही राजहंस कुमार पंडित, रंजीत कुमार उर्फ मुंशी के विरुद्ध बुरी नीयत से छेड़खानी करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि वे संध्या करीब सात बजे शौच के लिए बहियार गयी थी. तभी उक्त दोनों व्यक्ति उनकी तरफ आने लगे, जब वे खड़ी हो गयी. उसके बाद भी दोनों उसके पास आकर पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगे. जिसके बाद महिला चिल्लाने लगी तो उक्त व्यक्ति उसके मुंह व गला दबाने लगे व उसका मोबाइल छीन लिया. हल्ला करने पर दोनों मौके से भाग गये, जिसके बाद मैं 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच की व इसकी जानकारी गांव समाज के लोगों को भी दी. महिला आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत है, उनका पति बाहर मजदूरी के लिए गया है. उक्त व्यक्ति व उसके परिजन भी महिला काे हमेशा गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी देता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन