बाइक से गिरकर वृद्ध महिला हुई जख्मी

बाइक से गिरकर वृद्ध महिला हुई जख्मी
बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमदाहा के समीप बाइक से गिरकर एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार जमदाहा गांव निवासी शिबू दास की पत्नी विमली देवी अपने पुत्र विकास कुमार के साथ बाइक से बांका स्थित अपना घर जा रही थी. इसी दौरान जमदाहा के समीप बाइक गड्ढे में जाने से महिला असंतुलित होकर नीचे गिरकर जख्मी हो गयी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










