शराब तस्करी मामले में एक आरोपी को पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा

Updated at : 23 May 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
शराब तस्करी मामले में एक आरोपी को पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा

विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय विनीत कुमार की अदालत ने शुक्रवार को शराब तस्करी के मामले में विचारण के बाद एक आरोपी को पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी गयी.

विज्ञापन

बांका. विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय विनीत कुमार की अदालत ने शुक्रवार को शराब तस्करी के मामले में विचारण के बाद एक आरोपी को पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी गयी. साथ ही कोर्ट ने आरोपी पर एक लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया है. अर्थदंड जमा नहीं करने पर आरोपी को तीन माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. कोर्ट परिसर से मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने यह सजा भागलपुर जिला के मायागंज निवासी निलेश कुमार को सुनायी है. अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में छह गवाह पेश किये. घटना क्रम के अनुसार 26 जून 2020 को उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर बाराहाट थाना क्षेत्र के मधुसुदनपुर के पास 11 लीटर विदेशी शराब के साथ बाइक सवार उक्त आरोपी को पकड़ा था. मौके पर टीम ने शराब में प्रयुक्त उनकी बाइक को भी जब्त कर लिया था. गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद विभाग के एसआइ प्रमोद कुमार मंडल के द्वारा मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस मामले की सुनवाई विशेष उत्पाद न्यायालय में चल रहा था. अदालत ने विचारण के बाद उक्त शराब तस्कर को दोषी पाते हुए पांच वर्ष सश्रम कारावास एवं एक लाख अर्थदंड की सजा सुना दी. अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजन पदाधिकारी प्रियरंजन चौधरी एवं बचाव पक्ष की ओर से आनंददेव चौधरी ने बहस में हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन