नगर पंचायत की सत्ता पर महिलाओं का कब्जा, तीनों सीटों पर दर्ज की जीत
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

Amarpur Nagar Panchayat Election : बांका जिले के अमरपुर नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में महिला प्रतिनिधियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों सीटों पर कब्जा जमा लिया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुए चुनाव में महिला पार्षदों ने पुरुष उम्मीदवारों को हराकर महिला सशक्तिकरण की मजबूत मिसाल पेश की.
विज्ञापन
अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट
Banka News : अमरपुर नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव प्रक्रिया सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई. चुनाव का संचालन जिला नजारत उप समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी परमानंद साह, अमरपुर बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रतीक राज और बीपीआरओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रणवी की देखरेख में कराया गया.तीनों सीटों पर महिलाओं ने दर्ज की जीत
सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद के लिए कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए.वार्ड नंबर तीन की पार्षद सीमा देवी ने वार्ड नंबर छह के पार्षद अशोक साह को हराकर जीत दर्ज की. सीमा देवी को सात मत मिले, जबकि अशोक साह को चार वोट प्राप्त हुए. एक मत अवैध घोषित किया गया.दूसरे मुकाबले में वार्ड नंबर पांच की पार्षद नमिता देवी ने वार्ड नंबर 12 के पार्षद संजीव कुमार साह को पराजित किया. नमिता देवी को आठ मत मिले, जबकि संजीव कुमार साह को तीन वोट प्राप्त हुए. यहां भी एक मत अवैध घोषित हुआ.तीसरे मुकाबले में वार्ड नंबर नौ की पार्षद रेखा देवी ने वार्ड नंबर आठ के पार्षद शंकर महतो को हराकर सदस्य पद पर कब्जा जमाया. रेखा देवी को सात वोट मिले, जबकि शंकर महतो को चार मतों से संतोष करना पड़ा.महिला सशक्तिकरण की बनी मिसाल
तीनों सीटों पर महिला प्रत्याशियों की जीत को स्थानीय स्तर पर महिला सशक्तिकरण की बड़ी मिसाल माना जा रहा है. नगर पंचायत की राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लेकर लोगों ने खुशी जताई.निर्वाची पदाधिकारी ने दिलाई शपथ
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.इसके बाद मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजेश साह और अन्य वार्ड पार्षदों ने नव निर्वाचित सदस्यों को फूल-माला पहनाकर जीत की बधाई दी.चुनाव के दौरान प्रशासन रहा सतर्क
पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. चुनाव स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका.इस मौके पर उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार पप्पू, संतोष झा, शिवेंद्र राणा, पिंटू मंडल समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यालय कर्मी मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










