अमरपुर विधानसभा : विभिन्न पंचायतों के मतदान केंद्रों पर निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन
अमरपुर विधानसभा : विभिन्न पंचायतों के मतदान केंद्रों पर निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

Amarpur Assembly : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बांका नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी

विज्ञापन

शंभुगंज. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बांका नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. इस क्रम में रविवार को प्रखंड क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 75, 76, 77, 162 व 163 पोषक क्षेत्र के मतदाताओं के बीच जीविका महिला ग्राम संगठन के जीविका दीदीयों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली के दौरान दीदियों ने ग्रामीणों को 11 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया तथा मतदान के महत्व से अवगत कराया. जीविका दीदीयों द्वारा बैनर व स्लोगन जैसे चाहे नर हो नारी, मतदान हैं सबकी जिम्मेवारी, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, नहीं करेंगे यदि मतदान, होगा बहुत बड़ा नुकसान, न जात पे न धर्म पे बटन दबेगा कर्म पे, न नशे से न नोट से किस्मत बदलेगी वोट से सहित अन्य स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने को लेकर मतदाता को प्रेरित किया व लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया. मौके पर सभी महिला ग्राम संगठन के दीदी, अध्यक्ष सहित अन्य जीविका कैडर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन