तीसरी किस्त भुगतान के नाम पर उगाही का आरोप, पीएम आवास योजना पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन
तीसरी किस्त भुगतान के नाम पर उगाही का आरोप, पीएम आवास योजना पर उठे सवाल

प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों को तीसरी किस्त का भुगतान किया जाना है.

विज्ञापन

बाराहाट. प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों को तीसरी किस्त का भुगतान किया जाना है. पूर्व में निर्धारित कार्य पूरा करने के बाद लाभुक अंतिम किस्त की प्रतीक्षा कर रहे हैं. इसी बीच सोनडिहा दक्षिणी पंचायत से अवैध उगाही का मामला सामने आया है, जिससे योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं. आरोप है कि पंचायत में कार्यरत ग्रामीण आवास सहायक द्वारा कई लाभुकों से तीसरी किस्त जारी कराने के नाम पर अवैध राशि की मांग की जा रही है. कुछ लाभुकों ने बताया कि उनसे 20 हजार रुपये तक की मांग की गयी. बड़ी विषहर वार्ड नौ की लाभुक शकुंतला देवी, पति जगदीश राय ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की है कि उनके घर पहुंचकर तीसरी किस्त भुगतान के लिए 20 हजार रुपये की मांग की गयी, अन्यथा भुगतान रोकने की बात कही गयी. लाभुक का दावा है कि अन्य लोगों से भी इसी प्रकार की उगाही की गई है, लेकिन कर्मचारी के डर से अधिकांश लोग खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं. इधर संबंधित ग्रामीण आवास सहायक दिल रंजन ने सभी आरोपों को निराधार बताया है. इस संबंध में उप विकास आयुक्त उपेंद्र सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है. यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कर विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन