बांका की बेटी ऐश्वर्या शुक्ला ने शतरंज में हासिल की अंतरराष्ट्रीय रेटिंग

Updated at : 18 Mar 2026 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
बांका की बेटी ऐश्वर्या शुक्ला ने शतरंज में हासिल की अंतरराष्ट्रीय रेटिंग

बांका की बेटी ऐश्वर्या शुक्ला ने शतरंज में हासिल की अंतरराष्ट्रीय रेटिंग

विज्ञापन

मंदार फिडे रेटेड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन, बांका जिले की पहली बालिका बनीं अंतरराष्ट्रीय रेटिंगधारी

बांका. जिले की बेटी ऐश्वर्या शुक्ला ने शतरंज के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए मंदार फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त की है. इसके साथ ही वह बांका जिले की पहली बालिका बन गयी हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. यह उपलब्धि उन्होंने मंदार महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतिष्ठित फिडे रेटेड प्रतियोगिता में हासिल की, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए मजबूत और अनुभवी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. ऐश्वर्या ने अद्भुत खेल कौशल, धैर्य और रणनीतिक सोच का परिचय दिया. उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उन्हें आधिकारिक एफआईडीई 429078482 रेटिंग प्रदान की गयी. उनकी अंतरराष्ट्रीय एफआइडीई रेटिंग 1584 दर्ज की गयी है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है. इस उपलब्धि पर जिला शतरंज संगठन ने ऐश्वर्या की भूरी-भूरी प्रशंसा की. संगठन के अध्यक्ष संजय झा, सचिन, अंकित कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष चंद्रकमल व अन्य सदस्यों ने कहा कि यह सफलता पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक है. वहीं ऐश्वर्या ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मैंने अपने जिले के लिए यह उपलब्धि हासिल की. यह मेरे लिए एक सपना था जो अब पूरा हुआ है. मैं आगे और मेहनत कर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहती हूं.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन