सऊदी अरब में नहीं दिखा शव्वाल का चांद, जानें भारत में कब मन सकती है ईद

Updated at : 18 Mar 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Eid Ul Fitr 2026

भारत में ईद कब मनाई जाएगी

Eid Ul Fitr 2026 सऊदी अरब में 18 मार्च को शव्वाल का चांद नहीं दिखा. भारत में 19 मार्च को चांद दिखने की संभावना है, मौसम बाधा बना हुआ है.

विज्ञापन

Eid Ul Fitr 2026 Moon Sighting: आज 18 मार्च की शाम सऊदी अरब में सूर्यास्त के तुरंत बाद शव्वाल का चांद देखने की प्रक्रिया शुरू की गई. लोग खुले आसमान के नीचे इकट्ठा होकर नग्न आंखों और दूरबीन की मदद से चांद देखने का प्रयास करते रहे. कई स्थानों पर आधुनिक टेलीस्कोप का भी इस्तेमाल किया गया, ताकि चांद की हल्की झलक को भी देखा जा सके. हालांकि, मौसम की अनुकूलता न होने और आसमान में बादल छाए रहने के कारण कहीं भी चांद दिखाई नहीं दिया. इसके चलते वहां ईद की तारीख को लेकर अब अगली शाम का इंतजार किया जाएगा.

भारत में कल दिख सकता है ईद का चांद

भारत में अब सभी की निगाहें 19 मार्च की शाम पर टिकी हैं. विशेष रूप से दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में चांद दिखने की संभावना जताई जा रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, यदि शाम 6:24 PM से 6:58 PM के बीच चांद का नया रूप यानी हिलाल दिखाई देता है, तो 20 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी. मस्जिदों और चांद देखने वाली कमेटियों ने लोगों से आसमान पर नजर बनाए रखने की अपील की है.

मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती

इस बार चांद देखने में मौसम सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आया है. 18 मार्च की शाम को कई क्षेत्रों में मौसम अस्थिर रहा. कहीं हल्के बादल तो कहीं घने बादल छाए रहे, जिससे आसमान साफ नहीं दिख पाया. पश्चिमी तटीय इलाकों और द्वीपों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई. इसके अलावा, तापमान में गिरावट और 40 km/h की रफ्तार से चल रही तेज उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने धूल उड़ाकर विजिबिलिटी को काफी कम कर दिया.

इन परिस्थितियों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि अगर मौसम साफ रहा, तो 19 मार्च को चांद दिखाई दे सकता है और ईद का त्योहार 20 मार्च को मनाया जाएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola