राशन वितरण शुरु नहीं करने वाले कोटेदारों पर होगी कार्रवाई-एसडीएम

Updated at : 08 Feb 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
राशन वितरण शुरु नहीं करने वाले कोटेदारों पर होगी कार्रवाई-एसडीएम

राशन वितरण शुरु नहीं करने वाले कोटेदारों पर होगी कार्रवाई-एसडीएम

विज्ञापन

बांका. जिले में राशन कार्डधारकों के बीच माह फरवरी का खाद्यान्न वितरण नही करने वाले कोटेदारों पर कार्रवाई होगी. इसको लेकर जिले के वरीय व स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में पीडीएस दुकानों का आज से निरीक्षण किया जायेगा. निरीक्षण के क्रम में दुकान बंद पाये जाने पर संबंधित कोटेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इस बावत एसडीएम अविनाश कुमार द्वारा सभी प्रखंड आपूर्ति को माह फरवरी का खाद्यान्न वितरण कराने का निर्देश जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि खाद्यान्न वितरण नही होने से उपभोक्ताओं के बीच भूखमरी की नौबत आ गयी है. जबकि पीडीएस दुकानदारों के द्वारा माह फरवरी का खाद्यान्न भी उठाव कर लिया गया है. जिसका वितरण ससमय नही होने से कालाबाजारी की संभावना भी बन सकती है. इसको लेकर सभी एमओ को पीडीएस दुकानों का निरीक्षण कर पात्र लाभुकों के बीच अविलंब खाद्यान्न वितरण कराने का निर्देश दिया है. मालूम हो कि गत 1 फरवरी से अपनी मांगों को लेकर जिले के सभी पीडीएस दुकानदार हड़ताल पर है. जिसके कारण वितरण कार्य प्रभावित है. उधर एसडीएम ने बताया है कि प्रधान सचिव के जारी आदेशानुसार ससमय खाद्यान्न वितरण को सुनिश्चित कराने के लिए सभी एमओ को निर्देशित किया गया है. रविवार को स्वयं एसडीएम, डीएसओ व सभी एमओ अपने क्षेत्र में औचक निरीक्षण करेंगे. इस दौरान अगर दुकान बंद पाया गया तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन