शादी की नीयत से लड़की को अगुवा का आरोप, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
शादी की नीयत से लड़की को अगुवा का आरोप, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना में आवेदन देकर अपनी 20 वर्षीय पुत्री को गांव के ही रूपेश कुमार पर शादी के नीयत से अगवा कर लेने का आरोप लगाया है

विज्ञापन

बेलहर.

थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना में आवेदन देकर अपनी 20 वर्षीय पुत्री को गांव के ही रूपेश कुमार पर शादी के नीयत से अगवा कर लेने का आरोप लगाया है. इस संबंध में रूपेश कुमार, बॉबी कुमार, रीना देवी, पंकज तांती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने बयान में बताया कि उनकी पुत्री स्कूल गयी थी. लेकिन घर वापस नहीं आई. काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि रूपेश कुमार तांती अपने साथी बॉबी कुमार के सहयोग से उनकी पुत्री को अगवा कर शादी करने के नीयत से भगा ले गया है. इस संबंध में जब लड़की के परिजन लड़के के घर पर जाकर कहने गयी तो उसके परिजन उनलोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन