स्कूटी छिनतई के मामले में आरोपित गिरफ्तार

अमरपुर पुलिस ने की कार्रवाई
अमरपुर. अमरपुर पुलिस ने डुमरामा गांव में छापेमारी कर स्कूटी छिनतई के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. केस के अनुसंधानकर्ता दारोगा विक्की कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शहर के डुमरामा निवासी नीरज दास है. पिछले वर्ष डुमरामा-तारडीह मुख्य पथ पर अपराधियों ने स्कूटी चालक से स्कूटी छीन ली थी. स्कूटी चालक ने थाने में लिखित आवेदन देकर मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की, लेकिन अपराधी फरार चल रहे थे. इसी बीच गुप्त सूचना मिलने पर डुमरामा से घटना में संलिप्त एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










