बाइक दुर्घटना में एक युवक जख्मी

Updated at : 09 Feb 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में एक युवक जख्मी

बाइक दुर्घटना में एक युवक जख्मी

विज्ञापन

बांका. शहर के गांधी चौक पर बाइक दुर्घटना में एक युवक गिरकर जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि असरगंज निवासी अंकित कुमार बाइक से बांका आया था. जहां गांधी चौक पर एक साइकिल सवार को बचाने के दौरान वे असंतुलित होकर गिर गया और जख्मी हो गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया. दो लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार बांका. उत्पाद विभाग की टीम ने अंबा गांव से दो लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. इस संबंध में उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि उक्त गांव निवासी बुचन राम को दो लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. जबकि चांदन नदी तट स्थित भैरव स्थान के समीप से पुरानी बस स्टैंड निवासी इंद्रजीत कुमार को 03.750 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसे आगे की कार्यवाही के लिए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया. मशीन में हाथ जाने से उंगली कटा बांका. सदर थाना क्षेत्र के बिंदी गांव में घास काटने वाली मशीन मे हाथ जाने से एक चार वर्षीय बच्चे की उंगली कट गया. बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी राजेश यादव के घर बाहर मशीन से घास काटा जा रहा था. इसी दौरान राजेश यादव का पुत्र अजीत कुमार मशीन के अंदर हाथ दे दिया. जिससे उसके हाथ की एक उंगली कट गया. इस घटना के बाद परिजनों ने जख्मी बच्चे को आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन