पसिया मोड़ के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
Published by : Abhay Kumar Updated At : 11 Sep 2025 7:18 PM
पसिया मोड़ के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
बेलहर. देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर पसिया मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त होकर गड्ढे में जा गिरा. हालांकि इस घटना में चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार जमुई की ओर बालू लोड करने जा रहा ट्रक पसिया मोड़ के पास तेज रफ्तार में नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि ट्रक को अनियंत्रित होते देख पास के एक लाइन होटल में बैठे कई लोग मौके से भाग निकले. ट्रक होटल के बगल में गड्ढे में जा गिरा. इसके बाद ट्रक का चालक व खलासी मौके से फरार हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










