तेज रफ्तार हाइवा ने ट्रक में मारी ठोकर, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार हाइवा ने ट्रक में मारी ठोकर, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

बौंसी-भागलपुर मुख्य मार्ग पर दूसरी घटना भी मंगलवार की सुबह हुई. बताया जाता है कि मुख्य मार्ग के बिजली ऑफिस समीप सुबह करीब तीन बजे अज्ञात हाइवा ने एक ट्रक में टक्कर मार दी.

विज्ञापन

बौंसी. बौंसी-भागलपुर मुख्य मार्ग पर दूसरी घटना भी मंगलवार की सुबह हुई. बताया जाता है कि मुख्य मार्ग के बिजली ऑफिस समीप सुबह करीब तीन बजे अज्ञात हाइवा ने एक ट्रक में टक्कर मार दी. इसमें ट्रक चालक व खलासी बाल-बाल बच गये. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक चालक नीरज कुमार और खलासी धीरज कुमार झारखंड के पाकुड़ से गिट्टी लोड कर शेखपुरा जा रहे थे. इसी दौरान बौंसी बाजार से आगे निकलने पर बिजली ऑफिस के समीप अज्ञात हाइवा ने ट्रक को ओवरटेक किया और अचानक से ब्रेक लगा दी, जिससे ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जब तक वह लोग कुछ समझ पाते, तब तक हाइवा चालक वाहन को तेज रफ्तार से भगा ले गया. आशंका जतायी जा रही है कि इसी हाइवा के द्वारा पिकअप वाहन में भी ठोकर मारी गयी थी, जिसमें खलासी की मौत हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन